This post is from a suggested group
Stri Dharma Hindi Batch - 11 April 2026
Namaste! Announcing the Stri Dharma Hindi batch starting April 11, 2026. Details below. Please share with Hindi-speaking friends.

प्रिय बहनों,
एक स्वस्थ परिवार और समाज की नींव है - स्त्री स्वास्थ्य! केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुष्टि से प्रेरित और असीम आध्यात्मिक अनुग्रह से परिपूर्ण - सर्वांगीण स्वास्थ्य, जो उसकी करूणा और सौम्यता का विलक्षण प्रतिबिंब है।
आईए, इस स्त्री शरीर के प्रति अपने दायित्वों को समझें - स्त्री धर्म कोर्स के माध्यम से।
यह पाठ्यक्रम एक प्राचीन संस्कृत ग्रंथ ‘स्त्री धर्म पद्धति’ पर आधारित है। इसमें वेद, शास्त्र और पुराणों से लिए गए महत्वपूर्ण श्लोक संकलित हैं, जिनमें स्त्रियों के लिए आह्निक धर्म और सामान्य धर्म का वर्णन किया गया है।


